Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

जनपद कासगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

जनता की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण करने के उद्देश्य से हर माह के प्रत्येक प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिससे आम जनता को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
Share:
जनपद कासगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी
Read in your preferred language.

जनता की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण करने के उद्देश्य से हर माह के प्रत्येक प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिससे आम जनता को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 04 जनवरी 2025 को तहसील कासगंज, 18 जनवरी को तहसील सहावर, 01 फरवरी को तहसील पटियाली, 15 फरवरी को तहसील कासगंज, 01 मार्च को तहसील सहावर, 15 मार्च को तहसील पटियाली, 05 अप्रैल को तहसील कासगंज, 19 अप्रैल को तहसील सहावर, 03 मई को तहसील पटियाली, 17 मई को तहसील कासगंज, 07 जून को तहसील सहावर, 21 जून को तहसील पटियाली, 05 जुलाई को तहसील कासगंज तथा 19 जुलाई 2025 को तहसील सहावर, 02 अगस्त को तहसील पटियाली, 16 अगस्त को तहसील कासगंज, 06 सितम्बर को तहसील सहावर में, 20 सितम्बर 2025 को तहसील पटियाली में, 04 अक्टूबर को तहसील कासगंज में, 18 अक्टूबर को तहसील सहावर में, 01 नवम्बर को तहसील पटियाली में, 15 नवम्बर को तहसील कासगंज में, 06 दिसम्बर 2025 को तहसील सहावर में तथा 20 दिसम्बर को तहसील पटियाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। उक्त तिथियों में सार्वजनिक अवकाश होने की दशा में अगले कार्यदिवस में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जायेगा। उक्त तिथियों में जिले की अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों पर मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर निस्तारण कराया जायेगा। इनमें सभी तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे