Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज प्रणय सिंह ने दृष्टिबाधित छात्र छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध कराएं शिक्षा में मिलेगी नई तकनीकी

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए लैपटॉप, शिक्षा में मिलेगी नई तकनीकी सुविधा कासगंज। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत जनपद कासगंज में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उपयोग हेतु लैपटॉप उपलब्ध कराए गए। यह पहल दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को डिजिटल तकनी
Share:
कासगंज प्रणय सिंह ने दृष्टिबाधित छात्र छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध कराएं शिक्षा में मिलेगी नई तकनीकी
Read in your preferred language.

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए लैपटॉप, शिक्षा में मिलेगी नई तकनीकी सुविधा

कासगंज। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत जनपद कासगंज में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उपयोग हेतु लैपटॉप उपलब्ध कराए गए। यह पहल दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए उनकी शिक्षा को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। तकनीकी संसाधनों के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री तक आसानी से पहुंच प्राप्त होगी तथा वे आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपनी शैक्षिक क्षमताओं का बेहतर विकास कर सकेंगे।

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत साइटसेवर्स इंडिया (Sightsavers India) के सहयोग से जनपद के कुल 09 दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किए गए। इनमें कक्षा 9 की करीना एवं जैद, कक्षा 10 के राघवेन्द्र, भावना एवं काजल तथा कक्षा 11 की खुशबू, दिव्या भारती, मुस्कान एवं नीरज शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांग विद्यार्थियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा उन्हें शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने लैपटॉप प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इन उपकरणों का सदुपयोग करते हुए अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।