Sunday, 01 November 2026 | 4:32 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: खारजा नहर का कटान होने से किसानों की हजारों एकड़ फसल हुई जलमग्न

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर के क्षेत्र में बरसात होने से खारजा नहर का कटान होने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. किसानों की हजारों एकड़ जमीन खारजा नहर के कटने से जलमग्न हो गई है. इसे किसानों में काफी रोष है. किसानों की समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. बीते दिनों टिड्डी दल ने किसानों
Share:

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर के क्षेत्र में बरसात होने से खारजा नहर का कटान होने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. किसानों की हजारों एकड़ जमीन खारजा नहर के कटने से जलमग्न हो गई है. इसे किसानों में काफी रोष है. किसानों की समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. बीते दिनों टिड्डी दल ने किसानों की फसल को काफी क्षति पहुंचाई और कुछ दिन पहले रेलवे के प्राइवेट ठेकेदार ने प्रसादपुर के पास गोमती नदी के पुल को बांधकर नदी के पानी की धार को रोक दिया था. तब तहसील के अधिकारियों ने नदी की धार को खुलवाया. ग्राम रँमपुरा फकीरे के पास खारजा नहर में पानी अधिक होने से कट गई. इससे किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई.

रिपोर्ट :फूलचंद राठौर