Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

पीलीभीत: विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं अनेक जगहों का शैक्षिक भ्रमण करके आए वापस।

पीलीभीत/बिलसंडा:नगर बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा के छात्र-छात्राओं का जत्था दिनांक 9 दिसंबर 2025 शाम को अपने शिक्षक गण के साथ शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जहां सभी छात्र- छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन किए।तथा बाद में
Share:
पीलीभीत: विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं अनेक जगहों का शैक्षिक भ्रमण करके आए वापस।
Read in your preferred language.

पीलीभीत/बिलसंडा:नगर बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा के छात्र-छात्राओं का जत्था दिनांक 9 दिसंबर 2025 शाम को अपने शिक्षक गण के साथ शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जहां सभी छात्र- छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन किए।तथा बाद में सभी ने लखनऊ में चिड़ियाघर, इमामबाड़ा, अंबेडकर पार्क का भी भ्रमण कियाl तथा भ्रमण के दौरान सभी छात्र -छात्राओं ने खूब इंजॉय किया। साथ ही भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवेन्द्र सिंह कुशवाहा एवं सर्वेश गंगवार ,शशि गुप्ता ,अमित कुमार, सुमित शुक्ला, सोनी सहित अन्य स्टाफ ने बच्चों को बहुत सी जानकारियां दी। दिनांक 12 दिसंबर 2025 की सुबह शैक्षिक भ्रमण के लिए गए छात्र - छात्राएं तथा विद्यालय के अध्यापक गण नगर बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में वापस आ गए। शैक्षिक भ्रमण पर गए सभी छात्र-छात्राओं तथा सभी अध्यापक गणों ने सभी स्थानों की खूब प्रशंसा की।