पीलीभीत/बिलसंडा:तहसील बीसलपुर के ब्लॉक-बिलसंडा के अटल सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।जिसमे विधायक विवेक वर्मा तथा प्रतिनिधि 'ब्लॉक प्रमुख' कुंवर महीप सिंह "चंदेल जी"ने केंद्रीय बजट 2026 के बारे में सभी के सामने अपने विचार रखें।तथा बैठक में यह भी बताया कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत बजट 2026 संतुलित और जनहितकारी हैं।इस बैठक का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है।जिसमें किसान, युवा,महिला एवं मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।
बजट 2026 की प्रमुख विशेषताएं-
1.किसानों के लिए राहत- कृषि,सिंचाई, बीज, खाद एवं आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना।
2. युवाओं के लिए अवसर रोजगार, सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देना।
3.महिलाओं के लिए सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूह, उद्यमिता और सुरक्षा योजनाएं देना।
4.गरीब व मध्यमवर्ग को मजबूती ,आवास ,स्वास्थ्य शिक्षा और महंगाई से राहत देना।
5.ग्रामीण विकास पर फोकस- सड़क,बिजली, जल आपूर्ति और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार करना।
6.यह बजट समाज के हर वर्ग;जैसे- किसान,मजदूर,युवा, महिला और व्यापारी के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिससे देश और प्रदेश दोनों तेजी से विकास के पद पर अग्रसर होंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अमित अग्रवाल ,एडिओ कृष्णा देवी, जेई सालिकराम तथा क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित अनेकों अधिकारी गण तथा जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
पीलीभीत :अटल सभागार में केंद्रीय बजट 2026 की बैठक सफलतापूर्वक हुई संपन्न।
पीलीभीत/बिलसंडा:तहसील बीसलपुर के ब्लॉक-बिलसंडा के अटल सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।जिसमे विधायक विवेक वर्मा तथा प्रतिनिधि 'ब्लॉक प्रमुख' कुंवर महीप सिंह "चंदेल जी"ने केंद्रीय बजट 2026 के बारे में सभी के सामने अपने विचार रखें।तथा बैठक में यह भी बताया कि माननीय प्रधा
Read in your preferred language.