Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: चीनी मिल कर्मी ने हजारा जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

चीनी मील कर्मी ने घर से 15 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जबकि आत्महत्या का कारण अभी तक अज्ञात है। अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है , पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना थाना
Share:
Read in your preferred language.

चीनी मील कर्मी ने घर से 15 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जबकि आत्महत्या का कारण अभी तक अज्ञात है। अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है , पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत हजारा जंगल भुरजुनीया की है ।


मृतक की पत्नी प्रकाश कौर ने बताया कि मेरा पति बलवंत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी सम्पूर्णानगर टीचर्स कालोनी लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है जो किसान सहकारी चीनी मील सम्पूर्णानगर खीरी में इलेक्ट्रीशियन कर्मी के पद पर कार्यरत था ।



रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत