Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

पीलीभीत: ग्यारह विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं पंतनगर विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड हुए रवाना।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ग्यारह विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजीव कुमार व जिला समन्वयक श्री प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पंतनगर विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए जी.जी.आई.सी.बिलसंडा,पंडित दीनदयाल इंटर कॉ
Share:
पीलीभीत: ग्यारह विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं पंतनगर विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड हुए रवाना।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ग्यारह विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजीव कुमार व जिला समन्वयक श्री प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पंतनगर विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए जी.जी.आई.सी.बिलसंडा,पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज मारवाड़ी खास,राजकीय हाई स्कूल जमुनिया महुआ, राजकीय हाई स्कूल ईंट गांव,राजकीय हाई स्कूल लोहिचा,राजकीय हाई स्कूल महुफ ,राजकीय इंटर कॉलेज पौंटा तथा राजकीय हाई स्कूल खनन आदि के छात्र एवं छात्राएं रवाना हुए।जहां विद्यार्थी कृषि की नई तकनीक तथा सशक्त भारत को बनाने के लिए नई शिक्षा पद्धति के क्रम में मशरूम ,मत्स्य पालन, डेरी फार्म और भी अन्य तकनीके सीखेंगे।इस कार्यक्रम के एक्सपोजर विजिट प्रभारी श्री सुरेश चंद्र प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल ईंट गांव तथा सह प्रभारी पूजा भारती सहायक अध्यापिका का पूरा योगदान रहा। वहां उपस्थित सभी ने छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।