Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

पीलीभीत: गैंगस्टर के पांच आरोपियों को पुलिस ने भेजा

पीलीभीत: कानपुर कांड को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो गई है। पूरनपुर में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है। तीन दिन पहले दौरे पर आए एडीजी ने गैंगस्टर और अन्य मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए थे। एडीजी के आदेश के बाद पुलिस ने वांछित आरोपियों
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: कानपुर कांड को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो गई है। पूरनपुर में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है। तीन दिन पहले दौरे पर आए एडीजी ने गैंगस्टर और अन्य मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए थे। एडीजी के आदेश के बाद पुलिस ने वांछित आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। गैंगस्टर के कई आरोपी फरार चल रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी अनीस पुत्र महमूद, राजू पुत्र गुड्डू, नदीम पुत्र छोटे नाजिम पुत्र छोटे और शेरू को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत