Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

पीलीभीत:नई ट्रेन ( पीलीभीत -शाहजहांपुर)सेवा क्षेत्र को समर्पित

मिघौना रेलवे हाल्ट/पीलीभीत: आज दिनांक 19/07/2025 को क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण रहा जब माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी ने ‘पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर’ के रूप में एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। यह ऐतिहासिक पहल क्षेत्र के विकास और सुगम आवागमन की दिशा में ए
Share:
पीलीभीत:नई ट्रेन ( पीलीभीत -शाहजहांपुर)सेवा क्षेत्र को समर्पित
Read in your preferred language.

मिघौना रेलवे हाल्ट/पीलीभीत:

आज दिनांक 19/07/2025 को क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण रहा जब माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी ने ‘पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर’ के रूप में एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।
यह ऐतिहासिक पहल क्षेत्र के विकास और सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर बीसलपुर विधायक श्री विवेक वर्मा जी, भाजपा जिला मंत्री श्री आयुष मिश्रा जी, कुंवर महीप सिंह चंदेल जी, ब्लॉक प्रमुख बरखेड़ा श्री कमलेश गंगवार जी, ब्लॉक प्रमुख बीसलपुर श्री अशोक शर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेनू राज जी, बृजेश शुक्ला ( मंडल अध्यक्ष ईंट गांव),संजीव मौर्या (मंडल अध्यक्ष बिलसंडा) हजारीलाल वर्मा (मंडल अध्यक्ष) सौरभ शुक्ला ,गौरव पटेल जसपाल सिंह, गुड्डू वर्मा,गंगाराम वर्मा, विक्रम गंगवार जी (बिलसंडा पूर्व मंडल अध्यक्ष), राजा भैया सहित अनेक जनप्रतिनिधि , भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जन सैलाब के रूप में उमड़ी क्षेत्रीय जनता ने इस निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत किया।

माननीय श्री जितिन प्रसाद जी को इस सौगात के लिए हृदय से धन्यवाद एवं अभिनंदन।
???