Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
भारत

पीलीभीत: शिक्षा-विभाग की लापरवाही, बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़।

पीलीभीत/बिलसंडा: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लॉक बिलसंडा के गांव ईसापुर का मामला है। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को पाया गया शिक्षक की लापरवाही बरकरार है। शिक्षक की लापरवाही से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विद्यालय के खुलने का समय करीब 7:30 am.है। वहीं विद्यालय में पाया
Share:
पीलीभीत: शिक्षा-विभाग की लापरवाही, बच्चों के भविष्य के साथ  हो रहा खिलवाड़।
Read in your preferred language.
पीलीभीत/बिलसंडा: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लॉक बिलसंडा के गांव ईसापुर का मामला है। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को पाया गया शिक्षक की लापरवाही बरकरार है। शिक्षक की लापरवाही से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विद्यालय के खुलने का समय करीब 7:30 am.है। वहीं विद्यालय में पाया गया कि मेंन गेट तो समय से खुल जाता है, बच्चे भी समय से स्कूल पहुंच जाते हैं। लेकिन अध्यापक का वहां नामों निशान नहीं। विद्यालय में अध्यापक 8:45 am के बाद पहुंचते हैं। इस विद्यालय के बच्चे को भी खूब सिखा रखा है कि यदि कोई भी विद्यालय के बारे में पूछताछ करे तो अध्यापक के ही पक्ष में कहें। सोचने की बात यह है कि अध्यापक ही करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचेगा। तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा।