Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
UP News

पीलीभीत : ड्रोन उड़ा कर खेतों से भगाया गया टिड्डी दल

पीलीभीत : पूरनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल देखते ही देखते कई इलाकों में पहुंच गया. टिड्डी दल आने की जानकारी पर किसान सजग हो गए और किसानों में दहशत देखी गई. साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बेहद चिंतित और गंभीर नजर आए. दोपहर में टिड्डी दल क्षेत्र के गांव अमरिया, कला नवदिया, सुखदासपुर सहित पड़ोस के कई गांवों
Share:
पीलीभीत  : ड्रोन उड़ा कर खेतों से भगाया गया टिड्डी दल
Read in your preferred language.

पीलीभीत : पूरनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल देखते ही देखते कई इलाकों में पहुंच गया. टिड्डी दल आने की जानकारी पर किसान सजग हो गए और किसानों में दहशत देखी गई. साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बेहद चिंतित और गंभीर नजर आए. दोपहर में टिड्डी दल क्षेत्र के गांव अमरिया, कला नवदिया, सुखदासपुर सहित पड़ोस के कई गांवों में पहुंच गया. आला अधिकारियों ने ड्रोन उड़ाकर शोर शराबा कर टिड्डियों को वहां से भगाया. जिला कृषि अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार विजय त्रिवेदी, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह टिड्डी दल की सूचना मिलते ही गांव अमरिया खाते नवदिया सुखदास पुर सूचना मिलते ही पहुंच गए और जायजा लिया शुक्रवार को खेतों में जैसे ही टिड्डी दल पहुंचा तो ऐसे ही किसान एकजुट हो गए. टिड्डी दल को खदेड़ने का प्रयास करने लगे.टिड्डी दल को खदेड़ कर खेतों से बाहर किया गया. किसानों की फसलों को टिड्डी दल ने काफी नुकसान पहुंचाया.

रिपोर्ट: फूलचंद राठौर