Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
भारत

पीलीभीत: भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बने कुम्भ कर्ण मौर्य, सभी में खुशी की लहर।

पीलीभीत/बीसलपुर: भूमि विकास बैंक शाखा बीसलपुर के अध्यक्ष पद के लिए कुंभकर्ण मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया था तथा नामांकन पत्र दाखिल करने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते कुम्भ कर्ण मौर्य का भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर नि
Share:
पीलीभीत: भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बने कुम्भ कर्ण मौर्य, सभी में खुशी की लहर।
Read in your preferred language.

पीलीभीत/बीसलपुर: भूमि विकास बैंक शाखा बीसलपुर के अध्यक्ष पद के लिए कुंभकर्ण मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया था तथा नामांकन पत्र दाखिल करने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते कुम्भ कर्ण मौर्य का भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कुम्भ कर्ण मौर्य को निर्विरोध निर्वाचित होने पर सभी ने फूल मालाएं पहनाकर बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
इस शुभ अवसर पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा, पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलसंडा संजीव कुमार मौर्य, ईंट गांव मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला,गौरव पटेल,अहिवरन, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।