Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

पीलीभीत:ग्राम निधि के खातों पर लगभग 6 महीने पहले रोक लगी थी पर ...

पीलीभीत। पंचायत भवन, शौचालय आदि के निर्माण अधूरे होने पर शासन ने इन्हें पूरा करने के लिए ग्राम निधि के खातों पर लगभग छह महीने पहले रोक लगा दी थी। निर्माण पूरा करने के लिए ही केवल खातों से रकम निकालने की अनुमति थी। अन्य कार्यों के लिए रकम आहरण पर पाबंदी लगी हुई थी। इसके बावजूद कुछ सचिवों ने अन्य कार्
Share:
Read in your preferred language.




पीलीभीत। पंचायत भवन, शौचालय आदि के निर्माण अधूरे होने पर शासन ने इन्हें पूरा करने के लिए ग्राम निधि के खातों पर लगभग छह महीने पहले रोक लगा दी थी। निर्माण पूरा करने के लिए ही केवल खातों से रकम निकालने की अनुमति थी। अन्य कार्यों के लिए रकम आहरण पर पाबंदी लगी हुई थी। इसके बावजूद कुछ सचिवों ने अन्य कार्यों के लिए भी ग्राम निधि के खातों से रकम निकालकर खर्च कर ली। इसकी जानकारी लगते ही बीडीओ ने लगभग 10 ऐसे सचिवों को नोटिस जारी किए थे जिन्होंने रोक के बावजूद खातों से रकम निकाल ली। ग्राम निधि के खातों पर लगी रोक हटा दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से वीडियो के लिए जारी हुए पत्र में यह आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय की रकम ग्राम निधि के खातों में सुरक्षित रखकर शेष बची धनराशि अब तक कार्यों के लिए निकाली जा सकेगी