पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के थाना बिलसंडा में गणेश मंडल के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव का गणपति विसर्जन के साथ समापन हो गया। गणपति बप्पा मोरया की जयघोषों के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। गणपति मूर्ति का खन्नोत नदी में विसर्जन किया गया।
इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता श्री सुमित गुप्ता जी और मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य जी ने गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया। तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री डीके गुप्ता जी ने इनाम की बौछार की।
इसी के साथ ही बिलसंडा के व्यापारी श्री देवकीनंदन वर्मा ,धर्मपाल वर्मा, डीके गुप्ता जी , सोनपाल मौर्य (मंडल उपाध्यक्ष भाजपा)गौरव पटेल(मंडल महामंत्री भाजपा)तथा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था कराई। खन्नौत नदी के पास ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गणेश महोत्सव का यह सफल आयोजन बिलसंडा की संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
UP News
पीलीभीत: बिलसंडा में धूमधाम से किया गया गणेश विसर्जन।
पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के थाना बिलसंडा में गणेश मंडल के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव का गणपति विसर्जन के साथ समापन हो गया। गणपति बप्पा मोरया की जयघोषों के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। गणपति मूर्ति का खन्नोत नदी में विसर्जन किया गया। इस शुभ अवसर पर भाजपा
Read in your preferred language.