Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
UP News

पीलीभीत: डीसीएम और कंटेनर की भीषण टक्कर से ड्राइवर की मौत

पीलीभीत। जनपद के कस्बा पूरनपुर के मोहल्ला चौक के रहने वाले गुड्डू डीसीएम चालक थे। गुरुवार को गुड्डू खुटार से डीसीएम लेकर पूरनपुर आ रहे थे। पूरनपुर खुटार हाईवे पर मोहनपुर जब्ती चौराहे पर डीसीएम की सामने से आ रह कंटेनर की टक्कर हो गई। इस हादसे में डीसीएम चालक गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत। जनपद के कस्बा पूरनपुर के मोहल्ला चौक के रहने वाले गुड्डू डीसीएम चालक थे। गुरुवार को गुड्डू खुटार से डीसीएम लेकर पूरनपुर आ रहे थे। पूरनपुर खुटार हाईवे पर मोहनपुर जब्ती चौराहे पर डीसीएम की सामने से आ रह कंटेनर की टक्कर हो गई। इस हादसे में डीसीएम चालक गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में संजीव पाठक, प्रदीप कुमार, मुस्ताक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें संजीव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की जानकारी लगते ही गुड्डू के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।


रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत