Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

पीलीभीत : डीएम/एसपी द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया

वीके यादव रिपोर्ट पीलीभीत मो0 9457679893 आज दिनाँक 27-07-20 को पुलिस लाइन पीलीभीत स्थित सम्मेलन कक्ष में जिलाधिकारी पीलीभीत श्री वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के अवसर पर सुदृढ कानून व्यवस्था/सुरक्षा की समीक्षा एवं संभ्रांत व्यक्तियों के सहयोग/वा
Share:
पीलीभीत : डीएम/एसपी द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया
Read in your preferred language.

वीके यादव रिपोर्ट पीलीभीत मो0 9457679893


आज दिनाँक 27-07-20 को पुलिस लाइन पीलीभीत स्थित सम्मेलन कक्ष में जिलाधिकारी पीलीभीत श्री वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के अवसर पर सुदृढ कानून व्यवस्था/सुरक्षा की समीक्षा एवं संभ्रांत व्यक्तियों के सहयोग/वार्ता हेतु सेंट्रल पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेंट्रल पीस कमेटी की गोष्ठी में जनपद के सभी थानों से आये संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। संभ्रांत व्यक्तियों में संवेदनशील गांव/मोहल्ला के विभिन्न वर्ग एवं समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपस्थित लोगों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी। मीटिंग में मुख्य रूप से थाना क्षेत्र से आये ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, मंदिरों के पुजारी व मस्जिदों के इमाम आदि संभ्रांत लोंगो से बातचीत की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण भी मौजूद रहे।