Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत । निर्धारित समय के बाद दुकान खोले चार सर्राफा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीलीभीत । कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अनलॉक के दौरान दुकान खोलने के अलग-अलग समय निर्धारित है। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सर्राफा की दुकाने खोलने का समय निर्धारित किया गया है। पुलिस का सख्ती से पालन भी करा रही है। सोमवार को लगभग 4:30 बजे सर्राफा मार्केट में पुलिस गश्त कर रही थी। इ
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत । कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अनलॉक के दौरान दुकान खोलने के अलग-अलग समय निर्धारित है। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सर्राफा की दुकाने खोलने का समय निर्धारित किया गया है। पुलिस का सख्ती से पालन भी करा रही है। सोमवार को लगभग 4:30 बजे सर्राफा मार्केट में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान सर्राफा कारोबारी कमल, सूरज वर्मा वैभव और राकेश अपनी-अपनी दुकानें खोले हुए थे। बाजार की अन्य दुकानें बंद थी। इन चारों व्यापारियों की दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ भी जुटी हुई थी जिससे सोशल
डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा था। जानकारी लगते ही पुलिस दुकानों पर पहुंच गई। इस पर चारों दुकानदार शटर गिरा कर फरार हो गए। पुलिस ने कमल, सूरज वर्मा वैभव और राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।