पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में ईद ए मिलाद नवी पर्व पर मुस्लिम समाज ने नगरवासियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से जुलूस निकाला। इस जुलूस की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने मौके पर पहुंचकर पुष्प वर्षा करके निकाले गए जुलूस का भव्य स्वागत किया।
तथा सभी ने उन्हें इस पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह जुलूस बिलसंडा जामा मस्जिद से निकल कर बिलसंडा थाने, तिकुनिया पार्क, ईदगाह से होते हुए वापस बिलसंडा मस्जिद में समाप्त हुआ।यह जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाला गया।इस जुलूस द्वारा लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इस जुलूस का भाजपा नेता सुमित गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य जी,बंटीबाबू, मुकेश सक्सेना, विक्रम जायसवाल, गौरव पटेल, बाबा बलबीर सिंह,सौरभ शुक्ला, नामदेव मराठा, सिद्दीकी पत्रकार,साविर हुसैन , पप्पू मंसूरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं तथा नगर वासीयों ने पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।
India
पीलीभीत: भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने जुलूस का पुष्प वर्षा करके किया स्वागत।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में ईद ए मिलाद नवी पर्व पर मुस्लिम समाज ने नगरवासियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से जुलूस निकाला। इस जुलूस की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने मौके पर पहुंचकर पुष्प वर्षा करके निकाले गए जुलूस का भव्य स्वागत किया। तथा सभी ने उन्
Read in your preferred language.