Tuesday, 15 September 2026 | 5:55 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :धार्मिक अनुष्ठान में शामिल न करने के विरोध पर ग्रामीण को घर में घुसकर पीटा

पीलीभीत /कलीनगर: पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर ग्रामीण के घर में घुसकर जाकर पिटाई लगा दी. बीच बचाव में आई उसकी पत्नी को भी पीटा. थाना पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीण ने एसपी के पास पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है .थाना माधोटांडा अंतर्गत आने वा
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत /कलीनगर: पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर ग्रामीण के घर में घुसकर जाकर पिटाई लगा दी. बीच बचाव में आई उसकी पत्नी को भी पीटा. थाना पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीण ने एसपी के पास पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है .थाना माधोटांडा अंतर्गत आने वाले सबलपुर रामपुरा निवासी तेजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह चार भाई हैं, और अलग-अलग मकानों में रहते हैं. लेकिन घरेलू पूजा-पाठ सभी लोग आपस में मिलजुल कर बड़े भाई के मकान में करते हैं. आरोप है कि इस वर्ष उसे पूजा के रुपए ले लिए गए लेकिन बड़े भाई ने उसे पूजा में नहीं बुलाया. इस पर उन्होंने 5 जुलाई को बड़े भाई से इसकी शिकायत की, तो भाई ने दोनों पुत्रों के साथ मिलकर पिटाई लगा दी.