Tuesday, 15 September 2026 | 10:20 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:सगे भाई ने सगे भाई की हत्या कर घर के पशुशाला में ही दफनाया शव,14 दिन बाद खुला राज।

पीलीभीत/थाना करेली: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत थाना करेली के गांव लिलहर का है। लिलहर के रहने वाले हंसराज (उम्र लगभग 35 साल) पुत्र करन सिंह अविवाहित थे। हंसराज अपने बड़े भाई पृथ्वी राज सिंह के साथ ग्राम भौरुआ, तहसील बीसलपुर में रहते थे।मझला भाई नक्षत्र पाल गांव करेली में अपने परिवार के साथ रहता था। मा
Share:
पीलीभीत:सगे भाई ने सगे भाई की हत्या कर घर के पशुशाला में ही दफनाया शव,14 दिन बाद खुला राज।
Read in your preferred language.

पीलीभीत/थाना करेली: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत थाना करेली के गांव लिलहर का है। लिलहर के रहने वाले हंसराज (उम्र लगभग 35 साल) पुत्र करन सिंह अविवाहित थे। हंसराज अपने बड़े भाई पृथ्वी राज सिंह के साथ ग्राम भौरुआ, तहसील बीसलपुर में रहते थे।मझला भाई नक्षत्र पाल गांव करेली में अपने परिवार के साथ रहता था। माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो गई थीं । बताया है कि नक्षत्र पाल ने सात बीघा पूरी जमीन अपने नाम कर ली। इसी जमीन को लेकर भाइयों के बीच विवाद चल रहा था।बारह दिसंबर को छोटा भाई हंसराज रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर घर से निकला इसी बीच हंसराज लापता हो गया। बड़े भाई पृथ्वी सिंह ने हर जगह ढूंढा पर हंसराज नहीं मिला।
तभी बड़े भाई पृथ्वी सिंह ने करेली थाने में इसकी तहरीर दी। जिसमें लापता हुए छोटे भाई हंसराज की हत्या करने का आरोप मंझले भाई नक्षत्र पाल पर लगाया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सुराग मिला कि हंसराज की हत्या नक्षत्र पाल ने की। शुक्रवार दोपहर बाद करेली पुलिस टीम आरोपी नक्षत्र पाल के घर पहुंच गई। वहीं फारेसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने घर के पशुशाला में खुदाई करबाई। तभी वहां हंसराज का दफनाया गया शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।