Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : लाखों ,करोड़ों की संख्या में टिड्डियों के एक झुंड ने सेहरामऊ क्षेत्र में किया हमला

पीलीभीत: जनपद में टिड्डी दल के आने की कई दिनों से अफवाह फैल रही थी। इन अफवाहों के बीच गुरुवार को पूर्वांचल की ओर से लाखों करोड़ों की संख्या में टिड्डियों का एक झुंड सेहरामऊ क्षेत्र के गांव कुरैया, चलतुआ, सपह, महुआ गुंदे के खेतों में मंडराने लगा। किसानों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह खेतों की ओर बर्तन
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: जनपद में टिड्डी दल के आने की कई दिनों से अफवाह फैल रही थी। इन अफवाहों के बीच गुरुवार को पूर्वांचल की ओर से लाखों करोड़ों की संख्या में टिड्डियों का एक झुंड सेहरामऊ क्षेत्र के गांव कुरैया, चलतुआ, सपह, महुआ गुंदे के खेतों में मंडराने लगा। किसानों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह खेतों की ओर बर्तन और धुआं करने की सामग्री आदि लेकर दौड़ पड़े। टिड्डी खेतों में लगी धान और गन्ने के अलावा अन्य फसलों पर बैठकर उसे चट कर रही थी। किसानों ने खेतों के आसपास धुआं कर और शोर-शराबा कर टिड्डियों को भागने की कोशिश की।