Friday, 02 October 2026 | 4:00 AM
भारत

पटना: शिक्षा सेवकों ने आज भिक्षाटन करके सरकारी नीतियों का विरोध जताया

Share:
पटना: शिक्षा सेवकों ने आज भिक्षाटन करके सरकारी नीतियों का विरोध जताया
Read in your preferred language.
 पटना, 1 अक्टूबर। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज़ के सेवकों ने आज भी अपनी मांगों के समर्थन में पटना के गर्दनीबाग में धरना जारी रखा। पिछले चार पांच महीनों से सभी शिक्षा सेवकों को मानदेय नहीं मिलने के विरोध में आज भिक्षाटन करके सरकारी व्यवस्था का विरोध जताया और कहा कि शिक्षा सेवक सभी गरीब तबके के होते हैं। समय पर मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।
शिक्षा सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिनोद कुमार रजक ने और मुकेश मांझी ने बताया कि दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सभी धरनार्थी उपवास करेंगे।
धरनार्थियों में इस्लाम अंसारी 
प्रदेश उपाध्यक्ष सह संयुक्त जिला अध्यक्ष दरभंगा , विजय कुमार साफी 
प्रदेश प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष‌ शिक्षा सेवक दरभंगा, तौसीफ आलम संयुक्त वरीय उपाध्यक्ष दरभंगा ,मुर्तुजा संयुक्त सचिव दरभंगा , शबरे आलम,संयुक्त कोषाध्यक्ष दरभंगा, गया के परशुराम मांझी, आदि शामिल थे।
मुकेश मांझी , शिवलॉग मांझी और परशुराम मांझी आदि ने बताया कि शिक्षा सेवक को शिक्षक का दर्जा देने , समय पर मानदेय देने, आदि उनकी प्रमुख मांगे हैं।