Saturday, 28 November 2026 | 8:10 AM
भारत

पटना: दिल्ली से बिहार तक 149 डीलक्स बसें चलाने की मिली स्वीकृति, दिल्ली में दिखाई हरी झंडी

Share:
पटना: दिल्ली से बिहार तक 149 डीलक्स बसें चलाने की मिली स्वीकृति, दिल्ली में दिखाई हरी झंडी
आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवम माननीय परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह  और बिहार के परिवहन मंत्री माननीय दामोदर राउत के साथ कश्मीरी गेट से दिल्ली-बिहार अंतरराज्यीय बस सेवाओं का शुभारंभ करते हुए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर बिहार एवं दिल्ली सरकार के बीच 18 बस मार्गों के संचालन हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।इसके अंतर्गत कुल 149 नई डीलक्स बसें चलेंगी जिनमें 74 AC और 75 नॉन AC बसें शामिल हैं।

इसके तहत पटना, गयाजी, दरभंगा, मधुबनी और भागलपुर सहित बिहार के 13 शहरों एवं क्षेत्रों के लिए दिल्ली से सीधी बस सेवाएँ उपलब्ध होंगी।इससे दिल्ली में रहने वाले बिहारवासियों को न केवल पर्व त्यौहार के अवसर पर बल्कि सामान्य दिनों में भी अपने घर और परिवार तक पहुँचने में अधिक सुविधा मिलेगी ।इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।

बिहार के परिवहन मंत्री माननीय दामोदर राउत जी का निरंतर प्रयास है कि राज्य के लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
इस महत्वपूर्ण पहल में सहयोग के लिए दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी एवं दिल्ली सरकार का हार्दिक आभार।

कार्यक्रम में दिल्ली सरकार एवम बिहार सरकार के गणमान्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।