गया पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक-16.09.2026 को चंदौती थाना को सूचना प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक नाबालिक बच्ची जो लाल रंग का सलवार शूट पहने हुए साईकिल से पंचानपुर टेकारी जाने वाली बाईपास पर चंदौती थानान्तर्गत कोसमा पहाड़ी के पास एक लड़का के द्वारा छेड़खानी किया जा रहा है एवं उसका विडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन किया गया तो सत्यापन के क्रम में पता चला कि विडियो में दिख रहा व्यक्ति पंचानपुर थाना के ग्राम बेलमा निवासी धीरज कुमार यादव है।
इस संबंध में चंदौती थाना कांड संख्या-403/26, दिनांक-16.09.2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
चंदौती थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गया पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति/समुदाय विशेष की भावना को ठेस पहुँचाने वाला पोस्ट करना/आर्म्स के साथ फोटो/विडियो पोस्ट करना/आपत्तिजनक बाते करना ये सभी दण्डनीय अपराध हैं। गया जिला के वासियों विशेषकर नव युवक/युवती वर्ग के लोगों से गया पुलिस अनुरोध करती है कि ऐसे कार्यों में सम्मिलित होने से बचे तथा अपने आस-पास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें।