Saturday, 28 November 2026 | 8:14 AM
भारत

पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज कांड में माननीय न्यायालय द्वारा सम्पत्ति अधिग्रहण का आदेश पारित, भागलपुर के सिपाही की 1 करोड़ 41 लाख से अधिक की सम्पत्ति राज्यसात

Share:
पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज कांड में माननीय न्यायालय द्वारा सम्पत्ति अधिग्रहण का आदेश पारित, भागलपुर के सिपाही की 1 करोड़ 41 लाख से अधिक की सम्पत्ति राज्यसात


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में दर्ज कांड में माननीय न्यायालय द्वारा सम्पत्ति अधिग्रहण का आदेश पारित किया गया है।

आज दिनांक 27.11.2026 को श्री ब्रजेश कुमार पाठक, प्राधिकृत पदाधिकारी, विशेष न्यायालय निगरानी, पटना द्वारा निगरानी थाना कांड सं0-13/2019 से उद्भूत राज्यसात वाद सं0-03/2021 में श्री शशि भूषण कुमार, वर्तमान पी0टी0सी0 सिपाही संख्या-1336, जिला पुलिस, भागलपुर के  1,41,21,262/- रूपये की चल-अचल सम्पत्ति बिहार सरकार के पक्ष में राज्यसात करने का आदेश पारित किया गया।

निगरानी थाना कांड सं0-13/2019 से उद्भूत राज्यसात वाद सं0-03/2021 में श्री शशि भूषण कुमार, वर्तमान पी0टी0सी0 सिपाही संख्या-1336, जिला पुलिस, भागलपुर के विरुद्ध अप्रत्यनुपातिक धनार्जन के आरोप में दिनांक-25.03.2019 को अन्तर्गत धारा 13(2) सह पठित धारा 13(1)(बी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत दर्ज किया गया।

इस मामले में अनुसंधान के पश्चात् आरोप पत्र संख्या-55/2020, दिनांक-21.12.2020 अन्तर्गत धारा 13(2) सह पठित धारा 13(1)(बी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं 109/120बी भा0द0वि0, 1860 के तहत श्री शशि भूषण कुमार एवं अन्य के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना में दायर किया गया व तत्पश्चात् दिनांक-05.03.2021 को प्राधिकृत पदाधिकारी, विशेष न्यायालय निगरानी, पटना के न्यायालय में श्री शशि भूषण कुमार, पिता- स्व0 श्याम मनोहर सिंह, ग्राम-चरियारी, थाना-मखदूमपुर, जिला-जहानाबाद, वर्तमान पी0टी0सी0 सिपाही संख्या-1336, जिला पुलिस, भागलपुर के अप्रत्यनुपातिक धनार्जन से अर्जित 1,41,21,262/- रूपये की चल-अचल सम्पत्ति राज्यसात करने हेतु आवेदन दायर किया गया।

बिहार सरकार की ओर से श्री राजेश कुमार, विशेष लोक अभियोजक निगरानी, पटना ने प्रभावी तरीके से पैरवी की और आरोपी के अप्रत्यनुपातिक धनार्जन से अर्जित 1,41,21,262/- रूपये की सम्पत्ति को बिहार राज्य के पक्ष में राज्यसात करवाने में सफलता हासिल की।

वर्ष 2011 से अब तक माननीय प्राधिकृत पदाधिकारी निगरानी न्यायालय द्वारा कुल 48 राज्यसात वादों में 34,26,37,596/- (चौंतीस करोड़ छब्बीस लाख सैंतीस हजार पाँच सौ छियानवे) रूपये का अप्रत्यनुपातिक धनार्जन से अर्जित सम्पत्ति को राज्यसात करने का आदेश पारित किया गया।