Monday, 14 September 2026 | 10:41 PM
UP News

कासगंज पटियाली के नगला जोशियांन में सड़क किनारे नाली में मिली नवजात शिशु

नवजात शिशु को नाली में देखकर लोगों की वेदना जाग उठी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक नवजात शिशु को नाली में पड़ा देखा। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की वेदना जाग उठी और हर किसी की आंखें नम हो गईं। स्थानीयदेखते देखते काफी भीड़ इकट्ठी हो गई लोगों ने तुरंत पुलिस और स्वास्थ
Share:
कासगंज पटियाली के नगला जोशियांन में सड़क किनारे नाली में मिली नवजात शिशु
Read in your preferred language.

नवजात शिशु को नाली में देखकर लोगों की वेदना जाग उठी

क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक नवजात शिशु को नाली में पड़ा देखा। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की वेदना जाग उठी और हर किसी की आंखें नम हो गईं। स्थानीयदेखते देखते काफी भीड़ इकट्ठी हो गई लोगों ने तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को नाली से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उस नवजात को स्वस्थ बताया

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग नवजात को इस तरह लावारिस छोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।