आज अचानक गंगा नदी के बियाडा फेरी घाट पर ऐसी घटना घटी कि सबकी सांसे अटक गई।पर तभी बचाव दल की तत्परता से सभी जान बच गई।
पता चला कि संध्या ढलते ही जब गंगा की लहरों पर रात का अंधेरा घिरने लगा था, तभी उफान मारती नदी के बीच एक भयानक अनहोनी ने दर्जनों जिंदगियों की सांसें अटका दीं. नवगछिया के जाह्नवी चौक घाट से भागलपुर के बियाडा फेरी घाट की ओर आ रहा एक छोटा स्टीमर अचानक बीच धारा में जाकर खामोश हो गया.
तेज लहरों और रौद्र रूप धारण कर चुकी गंगा के थपेड़ों के बीच जब स्टीमर बेकाबू होकर बहने लगा, तो उस पर सवार यात्रियों की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा. नदी के बीच असहाय महसूस कर रहे महिला, पुरुष और मासूम बच्चे केवल अपनी सलामती की दुआएं मांग रहे थे. लेकिन समय रहते पहुंची रेस्क्यू टीम ने जिस बहादुरी से इस बड़े जल हादसे को टाला, उसकी कहानी हर किसी के रोंगटे खड़े कर देने वाली है.