Wednesday, 16 September 2026 | 9:20 AM
भारत

लखनऊ:भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों के साथ रूस जाएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हो रहा है। वे भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों को लेकर रूस के लिए प्रस्थान करेंगे। भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय 24 सितंबर से 1 अ
Share:
लखनऊ:भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों के साथ रूस जाएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हो रहा है। वे भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों को लेकर रूस के लिए प्रस्थान करेंगे।

भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय 24 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक रूस के काल्मिकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की भव्य प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से करुणा, अहिंसा और विश्व शांति का अमूल्य संदेश संपूर्ण विश्व तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम की विशेषताएं:

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 सितंबर को वायुसेना के विशेष विमान से रूस रवाना होंगे। प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और शिक्षाओं से जुड़े संदेशों को प्रस्तुत किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है। भगवान बुद्ध का यह संदेश – शांति, मैत्री और करुणा – अब रूस की धरा से पूरी दुनिया में गूंजेगा।

यह क्षण भारत के लिए गर्व और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक है, जो विश्व मंच पर भारतीय संस्कृति की अमिट छाप छोड़ेगा।