कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज) 15 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार जनपद कासगंज की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर नंबर-03 मल्हानगर में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक जनाब अनीश अंसारी के आवास पर संपन्न हुई।
बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बहन कुमारी मायावती द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने, सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को सक्रिय करने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी अनिल बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में “मंदिर-मस्जिद करे पुकार, अबकी बार बसपा सरकार” का नारा भी प्रमुखता से सामने आया। कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारा एवं सर्वसमाज को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि बहन कुमारी मायावती के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित विभिन्न जनहित एवं विकास कार्य कराए गए। डॉ. भीमराव अंबेडकर ग्राम विकास योजना के तहत गांवों में सीसी रोड, विद्युतीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास का भी उल्लेख किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष बसपा कासगंज रामवीर सिंह प्रधान, जिला कार्यकारिणी सदस्य लाल बहादुर शास्त्री, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गौतम, विधानसभा प्रभारी हुंडी लाल बघेल, विधानसभा अध्यक्ष राजकपूर बौद्ध, शिशुपाल सिंह, अनीस अंसारी, लेखराज सिंह, मु. फरमान, अब्दुल कलीम, इलियास, लल्ला मियां, राम औतार, जसवीर, विक्रम, अनेक सिंह, कुंवर पाल, साहव सिंह, फईम, भगवान दास सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।