Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : तीन राज्यों में जीत पर भाजपा में खुशी की लहर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सोमवार को गोला गोकर्णनाथ में सदर चौराहा पर जश्न मनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की
Share:
लखीमपुर खीरी : तीन राज्यों में जीत पर भाजपा में खुशी की लहर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सोमवार को गोला गोकर्णनाथ में सदर चौराहा पर जश्न मनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि विपक्षी दलों ने जनता को गुमराह करने की लाख कोशिशें कीं, लेकिन जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को चुना है। पुडुचेरी में एनडीए की जीत ने यह साबित कर दिया है कि दक्षिण से पूर्व तक कमल की लहर बरकरार है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने कहा यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।
इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया ने कहा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद देश का राजनीतिक नक्शा बदल गया है। उन्होंने इस जीत को वहां की जनता द्वारा विकास और सुशासन के पक्ष में दिया गया जनादेश बताय।
कार्यक्रम में भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरजन लाल वर्मा, विजय महेश्वरी, शिव गोपाल गुप्ता, रामजी रस्तोगी,अवधेश मिश्रा, संजय सिंह, राजन साहनी सहित कई पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर उत्साह व्यक्त किया।