Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

गोला गोकर्णनाथ - विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर गोला में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गोला विधायक ने प्रथम वास्तुकार,निर्माण और सृजन के देवता,भगवान विश्वक
Share:
लखीमपुर खीरी : विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर गोला में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गोला विधायक ने प्रथम वास्तुकार,निर्माण और सृजन के देवता,भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सभी श्रमवीरों सहित क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारे श्रमवीर गोला को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा जी का तकनीक कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा, सभासद राजेश वर्मा, वरिष्ठ कवि संत कुमार बाजपेई, कवि रमेश पांडे, रामअवतार विश्वकर्मा, हंसराम शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, कमल शर्मा, जुगुल किशोर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विंदु प्रकाश शर्मा, राजीव शर्मा, अजय विश्वकर्मा, महेश कुमार विश्वकर्मा, हंसराम सहित सैकड़ों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता