Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : हिंसक तेंदुएं ने 6 साल के मासूम की ली जान

लखीमपुर खीरी - गोला वन रेंज की अंदेशनगर वंन चौकी क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में सुशील नाम का युवक गांव के बाहर तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था वह घर के बाहर अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ चारपाई पर सो रहा था बताया जा रहा है शनिवार को आधी रात में पिता के साथ सो रहे बच्चे को तेंदुआ जबड़े में जकड़े पास के
Share:
लखीमपुर खीरी : हिंसक तेंदुएं ने 6 साल के मासूम की ली जान
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी - गोला वन रेंज की अंदेशनगर वंन चौकी क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में सुशील नाम का युवक गांव के बाहर तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था वह घर के बाहर अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ चारपाई पर सो रहा था बताया जा रहा है शनिवार को आधी रात में पिता के साथ सो रहे बच्चे को तेंदुआ जबड़े में जकड़े पास के खेत में घसीट ले गया और उसको अपना निवाला बना लिया सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्र में हिंसक तेंदुएं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।वन दरोगा कुलदीप सिंह ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है। इस सनसनीखेज घटना से ग्रामीणों ने दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है अगर वन विभाग सतर्क होता तो यह घटना नहीं घटती। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता