Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति 5.0 के तहत आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सशक्त हुई बेटियां, डीएम बोली अब बेटियां खुद अपनी सुरक्षा की ढाल बनेगी

लखीमपुर खीरी,( द दस्तक 24 न्यूज़ ) मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं के लिए बेहद खास रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं ए
Share:
लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति 5.0 के तहत आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सशक्त हुई बेटियां, डीएम बोली अब बेटियां खुद अपनी सुरक्षा की ढाल बनेगी
Read in your preferred language.


लखीमपुर खीरी,( द दस्तक 24 न्यूज़ ) मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं के लिए बेहद खास रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाएं किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम होगी यह प्रशिक्षण केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि मानसिक दृढ़ता आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है जब बेटियां सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बन पाएगा मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाया जा रहा है प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं अब स्वयं अपनी पहली सुरक्षा दल बन सकती हैं यह अभियान नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैl कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया।प्रशिक्षक आईएएस मनीषा धारवे ने समापन अवसर पर छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए।