Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : गोला सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लडडू का लगा भोग व नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

गोला गोकर्णनाथ - ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को सब्जी मंडी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लड्डू का भोग लगाया गया तत्पश्चात बजरंगबली की शोभायात्रा बैण्ड बाजे व सुंदर मनमोहक आकर्षक झाकियो के साथ सब्जी मंडी स्थित मिल रोड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सदर चौराहा होते हुए नगर के प्रमु
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लडडू का लगा भोग व नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को सब्जी मंडी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लड्डू का भोग लगाया गया तत्पश्चात बजरंगबली की शोभायात्रा बैण्ड बाजे व सुंदर मनमोहक आकर्षक झाकियो के साथ सब्जी मंडी स्थित मिल रोड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सदर चौराहा होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।इस शोभायात्रा का नगर मे जगह जगह भव्य स्वागत किया गया व सैकड़ो जगह भंडारों का आयोजन किया गया नगर सभी सड़कों पर प्रसाद ग्रहण करने व शोभायात्रा देखने के लिए भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी भीड़ की वजह से यातायात प्रभावित रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शोभायात्रा में गोला विधायक माननीय अमन गिरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,सुरजन लाल वर्मा,शिव गोपाल गुप्ता,शरद गुप्ता,राजीव गुप्ता सुमित राठौर,अजय गुप्ता, व मंदिर कमेटी के भक्तों सहित हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता