Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : ग्रंट लंदनपुर के ग्राम प्रसादपुर में कान्हा गौशाला का भूमि पूजन गोला विधायक अमन गिरी द्वारा संपन्न

गोला गोकर्णनाथ - ग्रंट लंदनपुर ग्राम परसादपुर में कान्हा गौशाला का भूमि पूजन माननीय गोला विधायक अमन गिरि जी द्वारा सम्पन्न हुआ। नगर क्षेत्र व आसपास सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के लिए कान्हा गौशाला बनेगी गौशाला के लिए प्रस्तावित जमीन पर बुधवार को विधि विधान से भूमि का पूजन गोला विधायक माननीय अमन
Share:
लखीमपुर खीरी :  ग्रंट लंदनपुर के ग्राम प्रसादपुर में कान्हा गौशाला का भूमि पूजन गोला विधायक अमन गिरी द्वारा संपन्न
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - ग्रंट लंदनपुर ग्राम परसादपुर में कान्हा गौशाला का भूमि पूजन माननीय गोला विधायक अमन गिरि जी द्वारा सम्पन्न हुआ। नगर क्षेत्र व आसपास सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के लिए कान्हा गौशाला बनेगी गौशाला के लिए प्रस्तावित जमीन पर बुधवार को विधि विधान से भूमि का पूजन गोला विधायक माननीय अमन गिरी द्वारा किया गया।इसमें चारा गोदाम,गोवंश के लिए शेड, चारागाह,वेटनरी क्लीनिक,भूसा शेड,कर्मचारियों के लिए आवास,नाली निर्माण कार्य,टुल्लू पंप,स्नानागार, बायोगैस प्लांट और चारों ओर बाउंड्री जैसी व्यवस्थाएं होंगी। गोला विधायक अमन गिरी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए कटिबद्ध है नगर सहित क्षेत्र के निर्बाध विकास के लिए प्रयास जारी हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुर्जनलाल वर्मा,विधानसभा सयोंजक श्री अवधेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा,ओबीसी जिला महामंत्री श्री विनोद स्वर्णकार,नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा,पूर्व नगर महामंत्री के०के० शुक्ला,ग्राम प्रधान आलोक जायसवाल,भोली गिरी,राजू रावत,राम रक्षपाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता