Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : जयपुरिया स्कूल में टीबी स्क्रीनिंग कैंप का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद में टीबी रोगियों की त्वरित पहचान और उन्हें समय से इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर जयपुरिया स्कूल, लखीमपुर में ए
Share:
लखीमपुर खीरी : जयपुरिया स्कूल में टीबी स्क्रीनिंग कैंप का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद में टीबी रोगियों की त्वरित पहचान और उन्हें समय से इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर जयपुरिया स्कूल, लखीमपुर में एक वृहद टीबी स्क्रीनिंग एवं चेस्ट एक्स-रे कैंप का सफल आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न संस्थानों व क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जयपुरिया स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विशेष कैंप लगाया गया,जहाँ स्कूल के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों सहित कुल 106 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और चेस्ट एक्स-रे किया गया। कैंप का सफल नेतृत्व डिप्टी डीटीओ डॉ. नवीन गुप्ता की देखरेख में किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने एक्स-रे और प्राथमिक लक्षणों की जाँच के साथ-साथ उपस्थित स्टाफ को टीबी के लक्षणों, बचाव और इसके नि:शुल्क इलाज के प्रति जागरूक भी किया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जाँच और पूर्ण इलाज से टीबी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है, और यह अभियान जिले में आगे भी लगातार जारी रहेगा।