Monday, 14 September 2026 | 9:24 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज गोला में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन

गोला गोकर्णनाथ - ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज गोला में चल रहे समर कैंप का समापन कार्यक्रम गुरुवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल जी रही व कार्यक्रम की अध्यक्षता सनसाईन हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर कौशल वर्मा ने की। मुख
Share:
लखीमपुर खीरी : ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज गोला में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज गोला में चल रहे समर कैंप का समापन कार्यक्रम गुरुवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल जी रही व कार्यक्रम की अध्यक्षता सनसाईन हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर कौशल वर्मा ने की। मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल ने समर कैंप के समापन पर कहा समर कैंप एक ऐसी जगह है जहां बच्चे अपनी स्कूल की छुट्टियों के दौरान मौज मस्ती करने और सीखने के लिए जाते हैं कैंप में कई अलग-अलग गतिविधियां भी होती हैं जिसमें संगीत, तैराकी,खेल, कला, शिल्प की कक्षाएं, नाटक आदि की गतिविधियां होती हैं।समर कैंप सिर्फ मौज मस्ती के बारे में नहीं है यह बच्चों को नए कौशल भी सिखाता है वे सीखते हैं कि कैसे स्वतंत्र होना है दूसरों के साथ काम करना है और समस्याओं का हल करना है। समर कैंप साल के सबसे अच्छे समय में से एक होता है यह एक ऐसी जगह है जहां बच्चे स्वतंत्र खुश और रोमांचित महसूस करते हैं। कार्यक्रम में सभी प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर के के वर्मा के के बी हॉस्पिटल,शरद गुप्ता,अरविंद पांडे, प्रभात बाजपेई,महेंद्र वर्मा,आलोक तिवारी,राजेश कुमार वर्मा,विद्यालय के प्राचार्य मनोज वर्मा व विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के बच्चे और उनके अभिभावक गण मौजूद रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता