Tuesday, 15 September 2026 | 4:51 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला विधानसभा के ग्राम अहमदनगर में बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डबल इंजन सरकार के विजन 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के अंतर्गत मेधावी छात्राओं के लिए स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिर
Share:
लखीमपुर खीरी : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला विधानसभा के ग्राम अहमदनगर में बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डबल इंजन सरकार के विजन 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के अंतर्गत मेधावी छात्राओं के लिए स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गोला विधायक ने छात्राओं की पढ़ाई के लिए स्टडी टेबल वितरण की और कहा केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के विजन पर काम कर रही है। बेटियों की पढ़ाई केवल स्कूल तक सीमित न रहे उन्हें घर पर भी पढ़ाई के लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। इस पहल के माध्यम से बेटियों को स्कूल के साथ-साथ घर पर भी पढ़ाई के लिए सुविधा और बेहतर माहौल मिलेगा। वे घर पर ही अपनी छोटी सी पाठशाला स्थापित कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से वे अपनी पढ़ाई तो करेंगी ही, साथ ही शिक्षा के माहौल से अपने आसपास और परिवार के लोगों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
इस अवसर पर गोला विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र, प्रधान मुकेश गुप्ता, प्रधान गौरव वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य महिपाल सिंह, वीडीसी मोरध्वज, सुशील सिंह राजेश मिश्रा, विद्यालय स्टॉफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।