Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : एसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण

लखीमपुर खीरी - शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउंड में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने
Share:
लखीमपुर खीरी : एसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी - शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउंड में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ,तत्पर और अनुशासित बनाए रखने के लिए दौड़ लगवायी गयी व विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए तत्पश्चात महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित समस्त कार्यालयों के रजिस्टरों एवं अभिलेखों अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता