Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को दी गई सलामी

लखीमपुर खीरी - पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक चिन्ह लगाकर व प्रशस
Share:
लखीमपुर खीरी : पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को दी गई सलामी
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी - पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक चिन्ह लगाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आए हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई और राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं देश की माटी के लिए अपने प्राणो को न्योछावर करने वाले वीर सपूतो के वलिदानो की याद दिलाते हुए सभी को सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है वर्तमान समय में कानून व्यवस्था को बनाए रखने सहित अन्य चुनौतियों का सामना जिस तन्मयता व निष्ठा से हम सबने मिल कर किया और कर रहे हैं उसकी प्रंशसा हर तरफ हो रही है हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करना चाहिए।हम सब सौभाग्यशाली हैं कि उस जगह हमें सेवा करनें का दायित्व मिला है जो धरती वीर शहीद जवानों की गाथाओं से भरी पड़ी है आज सभी शपथ लें कि अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से करेंगे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को पदक चिन्ह लगाकर और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाईन खीरी में वृक्षारोपण किया गया अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता