Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : इरशाद खान को गोला विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर सपा ने किया जोरदार स्वागत

गोला गोकर्णनाथ - 139 गोला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधानसभा महासचिव इरशाद खान को बनाए जाने पर सपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर इरशाद खान का फूल मालाओं से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं
Share:
लखीमपुर खीरी : इरशाद खान को गोला विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर सपा ने किया जोरदार स्वागत
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ - 139 गोला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधानसभा महासचिव इरशाद खान को बनाए जाने पर सपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर इरशाद खान का फूल मालाओं से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा इरशाद खान को विधानसभा महासचिव बनाए जाने से पार्टी को बल मिलेगा और आने वाले 2027 में समाजवादी पार्टी का परचम लहराकर माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश में पीडीए सरकार बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रियाजउल्ला खान उर्फ बन्ने,वारिश सिद्दीकी,अमित वर्मा,उमेश गिरी,त्रिवोहन सिंह,जीशान खान,रुखसार मंसूरी,शकील खान,आफताब खान सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता