Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : शारदानगर एवं फूलबेहड़ थाना का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) 08 फरवरी 2026 दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा थाना शारदानगर एवं थाना फूलबेहड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदया द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण क
Share:
लखीमपुर खीरी : शारदानगर एवं फूलबेहड़ थाना का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) 08 फरवरी 2026 दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा थाना शारदानगर एवं थाना फूलबेहड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदया द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। इसी के साथ महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को थाने पर आने वाले फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर अपेक्षित कार्यवाही अमल में लाने हेतु निर्देशित किया गया। थानों पर दाखिल विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण के संबंध में भी निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के दृष्टिगत नियमित रूप से प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महोदया द्वारा थाना शारदानगर परिसर स्थित निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदया द्वारा थाना प्रभारियों को शीत ऋतु के दौरान कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम बचाव के दृष्टिगत वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर चालकों को यातायात संकेतों नियमों का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। महोदया द्वारा पुलिसकर्मियों को प्रभावी रात्रि गश्त करने के सम्बन्ध में निर्दशित करते हुए बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक व सभी पुलिसकर्मी रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखे। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख शहर-बाजार तथा सुनसान वाले स्थानों पर नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए जिससे विजिविलिटी बनी रहे। सर्किल अधिकारी गश्त की चेकिंग कर कार्रवाई की संस्तुति करें। कस्बा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी सक्रियता बरती जाए।