Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी सीडीओ ने सुनी समस्याए, निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील मोहम्मदी पर उपस्थित रहकर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित
Share:
लखीमपुर खीरी : संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी सीडीओ ने सुनी समस्याए, निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील मोहम्मदी पर उपस्थित रहकर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।