Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी - समाजसेवी बृजेश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पॉलिथीन के बहिष्कार का पर्चे के माध्यम से किया आह्वा

समाजसेवी बृजेश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पॉलिथीन के बहिष्कार का आह्वान किया है। एक पर्चे के माध्यम से उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने दैनिक जीवन में दूध, दही, सब्जी और फलों आदि की खरीदारी में पॉलिथीन का प्रयोग न करें।पर्चे में लिखा है —"जो पर्यावरण से
Share:
लखीमपुर खीरी - समाजसेवी बृजेश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पॉलिथीन के बहिष्कार का पर्चे के माध्यम से किया आह्वा
Read in your preferred language.

समाजसेवी बृजेश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पॉलिथीन के बहिष्कार का आह्वान किया है। एक पर्चे के माध्यम से उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने दैनिक जीवन में दूध, दही, सब्जी और फलों आदि की खरीदारी में पॉलिथीन का प्रयोग न करें।पर्चे में लिखा है —"जो पर्यावरण से करते हैं प्यार, वह पॉलिथीन को करें इनकार"।बृजेश मिश्रा का कहना है कि अगर लोग पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दें तो नगर को 70% तक स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। साथ ही यह पहल उन गायों के जीवन की रक्षा भी कर सकती है जो सड़कों पर घूमते हुए पॉलिथीन खा लेती हैं और अक्सर इससे उनकी मृत्यु हो जाती है।उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि केवल सोचने तक ही सीमित न रहें, बल्कि अपने कार्यों से यह सिद्ध करें कि वे अपने नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता