Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : क्वीन ऑफ लखीमपुर बनीं श्वेता बजरंगी शर्मा,मल्लिका-ए-अवध में मिला क्राउन अवॉर्ड

गौरव और सशक्तिकरण के क्षण में लखीमपुर खीरी की श्वेता बजरंगी शर्मा को मल्लिका-ए-अवध मंच द्वारा “क्वीन ऑफ लखीमपुर” के प्रतिष्ठित Crown Awardee से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी और अभिनेता सिद्धार्थ धांडा ने भव्य समारोह में प्रदान किया।कार्यक्रम का आयोजन होटल रॉयल रेजिडेंसी,
Share:
लखीमपुर खीरी : क्वीन ऑफ लखीमपुर बनीं श्वेता बजरंगी शर्मा,मल्लिका-ए-अवध में मिला क्राउन अवॉर्ड
Read in your preferred language.


गौरव और सशक्तिकरण के क्षण में लखीमपुर खीरी की श्वेता बजरंगी शर्मा को मल्लिका-ए-अवध मंच द्वारा “क्वीन ऑफ लखीमपुर” के प्रतिष्ठित Crown Awardee से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी और अभिनेता सिद्धार्थ धांडा ने भव्य समारोह में प्रदान किया।कार्यक्रम का आयोजन होटल रॉयल रेजिडेंसी, गोलघर, गोरखपुर में किया गया, जहाँ देशभर की प्रतिभाओं को मंच मिला। यह अवॉर्ड उन महिलाओं को समर्पित है जो सौंदर्य, आत्मबल और सामाजिक प्रेरणा का प्रतीक हैं।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्वेता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा—“यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं, हर उस नारी का है जो चुपचाप अपने सपनों के पीछे चलती है, संघर्ष करती है और कभी हार नहीं मानती।”यह सम्मान लखीमपुर के लिए एक और गौरव का क्षण बन गया, जहाँ की बेटी ने पूरे पूर्वांचल में अपनी चमक बिखेरी।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता