Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : उधार मना करने पर दुकान में लगाई आग,व्यापारी बुरी तरह झुलसा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राजेश्वरी पत्नी स्वर्गीय राकेश गुप्ता ने बताया कि वह भीरा की मूल निवासी हैं। प्रार्थनी की परचून की दुकान इटकुटी चौराहे पर है। दिनांक 22 11.26 दिन बृहस्पतिवार को रात्रि लगभग 8:30 बजे मेरा पुत्र रवि गुप्ता दुकान पर बैठा हुआ था तभी गांव का सोवरन यादव पुत्र रामस्वरूप आय
Share:
लखीमपुर खीरी : उधार मना करने पर दुकान में लगाई आग,व्यापारी बुरी तरह झुलसा
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राजेश्वरी पत्नी स्वर्गीय राकेश गुप्ता ने बताया कि वह भीरा की मूल निवासी हैं। प्रार्थनी की परचून की दुकान इटकुटी चौराहे पर है। दिनांक 22 11.26 दिन बृहस्पतिवार को रात्रि लगभग 8:30 बजे मेरा पुत्र रवि गुप्ता दुकान पर बैठा हुआ था तभी गांव का सोवरन यादव पुत्र रामस्वरूप आया और जबरन सामान उधार मांगने लगा, दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार कर दिया गया तो उक्त विपक्षी भद्दी भद्दी गलियां देने लगा दुकानदार द्वारा गाली देने से मना करने पर विपक्षी ने अपने अन्य साथियों के साथ दुकान को आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी से दुकान पर रखा हुआ नगदी सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया और दुकान स्वामी भी बुरी तरह झुलस गया। झुलसे राजीव गुप्ता को तत्काल सरकारी अस्पताल बिजुआ भिजवाया गया जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर पीड़ित का इलाज जारी है। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।