Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सीडीओ एवं एसपी खीरी की अध्यक्षता में तहसील पलिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) दिनांक 07.03.2026 दिन शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ खीरी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा तहसील पलिया पर उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं
Share:
लखीमपुर खीरी : सीडीओ एवं एसपी खीरी की अध्यक्षता में तहसील पलिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) दिनांक 07.03.2026 दिन शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ खीरी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा तहसील पलिया पर उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर सम्बन्धित से समन्वय स्थापित कर समय से निस्तारण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसील मुख्यालय में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।