Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : थाना ए.एच.टी द्वारा,बालश्रम उन्मूलन,बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह,नशा मुक्ति के विरुद्ध चलाया गया जन-जागरुकता अभियान

लखीमपुर खीरी -बुधवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के श्रीमान निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी महोदय के आदेशानुसार एवं अपर अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन उपनिक्षक राम अवतार प्रभारी थाना ए०एच०टी०. हेड क
Share:
लखीमपुर खीरी : थाना ए.एच.टी द्वारा,बालश्रम उन्मूलन,बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह,नशा मुक्ति के विरुद्ध चलाया गया जन-जागरुकता अभियान
Read in your preferred language.


लखीमपुर खीरी -बुधवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के श्रीमान निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी महोदय के आदेशानुसार एवं अपर अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन उपनिक्षक राम अवतार प्रभारी थाना ए०एच०टी०. हेड कांस्टेबल राजेश कुमार महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव व प्रियंका वर्मा श्रम प्रवर्तन अधिकारी खीरी की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के रामापुर,राजापुर, एलआरपी,छाऊछ चौराहा,ओयल रोड कई अन्य स्थानों पर बाल श्रम करते हुए 03 बच्चों का रेस्क्यू किया सेवा नियोजको के विरुद्ध श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा विधि कार्रवाई प्रचलित है तथा बालश्रम,बाल भिक्षावृत्ति,एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान,मानव तस्करी,बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया गया | सेवा नियोजकों से अपील की गई कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया ।
संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता