लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल मार्गदर्शन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के कुशल नेतृत्व में बुधवार को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त आकाश अवस्थी पुत्र राजीव कुमार अवस्थी निवासी मो0 हाथीपुर उत्तरी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को ग्राम विशनूपुर जाने वाले सङक मार्ग मोङ के पास स्थित गौटिहा बाबा के चबूतरे पर नीम के पेङ के नीचे से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 13.07.2026 को अभियुक्त आकाश अवस्थी द्वारा चाकू मारकर अपने पिता राजीव अवस्थी की हत्या कर दी गई थी। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह, उप निरी0 तेज सिंह, उप निरी0 अम्बेश्वर त्रिपाठी, आरक्षी विपिन पुनिया,आरक्षी जागेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी : पिता की चाकू मारकर हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल मार्गदर्शन म
Read in your preferred language.