Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक रोमी साहनी निर्धन परिवार की बेटियों की शादी में पहुंचकर की आर्थिक मदद

पलिया विधानसभा के यशस्वी विधायक रोमी साहनी गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले गरीब व असहाय परिवार की बेटियों की शादी में पहुंचकर आर्थिक मदद की और एक पिता भाई की तरह अपना आशीर्वाद देते हुए उनके नए जीवन में प्रवेश करने की शुभकामनाएं भी दी।आज ग्राम बहादुरनगर बलुआ (विशेनपुरी) में एक निर्धन परिवार की बेटी निश
Share:
लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक रोमी साहनी निर्धन परिवार की बेटियों की शादी में पहुंचकर की आर्थिक मदद
Read in your preferred language.

पलिया विधानसभा के यशस्वी विधायक रोमी साहनी गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले गरीब व असहाय परिवार की बेटियों की शादी में पहुंचकर आर्थिक मदद की और एक पिता भाई की तरह अपना आशीर्वाद देते हुए उनके नए जीवन में प्रवेश करने की शुभकामनाएं भी दी।आज ग्राम बहादुरनगर बलुआ (विशेनपुरी) में एक निर्धन परिवार की बेटी निशा गौतम के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर पलिया विधायक श्री साहनी ने ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की यह सहायता मात्र एक राशि नहीं बल्कि एक पिता-समान स्नेह का प्रतीक थी।इसी श्रृंखला में विधायक रोमी साहनी ने सरिता पुत्री कमलेश निवासी पलिया को ₹10,000,पलिया ब्लॉक की 3 अन्य बेटियों को ₹30,000,बांकेगंज ब्लॉक की 2 बेटियों को ₹20,000,विजुआ ब्लॉक की 1 बेटी को ₹10,000 की सहायता राशि विभिन्न निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु दान की।इस अवसर पर पलिया विधायक रोमी साहनी ने कहा मेरी कोशिश रहती है कि कोई बेटी अपनी शादी के दिन खुद को अकेला या असहाय न समझे। गरीब की बेटी की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है मेरी कोशिश रहती है कि कोई भी बेटी अपनी शादी के अवसर पर अपने को असहाय ना महसूस करें पलिया विधायक रोमी साहनी हमेशा उनके सुख दुख में साथ हैं और गरीब की बेटी की खुशियां मेरी जिम्मेदारी है।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता